Tuesday, January 30, 2024

Mahatma Gandhi

 Mahatma Gandhi Quotes:

 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनके

 आदर्श विचार, जिससे मिलती है जीवन को प्रेरणा


Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल और महान विचारों ने दुनियाभर के तमाम लोगों को प्रेरित किया. बापू गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनके आदर्श वाक्यों के बारे में.  .

                                                        This Photo Taken By ABP
   

Mahatma Gandhi की मृत्यु दिवस 2024: 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हो गया। 30 जनवरी को बापू गांधी का जन्मदिन है। इस दिन बापू को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। लेकिन इस दिन बापू को याद करने के साथ-साथ उनके महान विचारों और आदर्शों को भी याद करें और उसे अपने जीवन में लागू करें।

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधीजी के विचारों ने दुनिया भर के महान धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को भी प्रेरित किया। वे मानते थे कि शिक्षा ही किसी भी देश का सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक विकास कर सकती है। इसलिए उन्होंने सोचा कि सही शिक्षा के
महात्मा गांधी के विचारों ने दुनिया को नए बदलाव का पाठ पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दुनियाभर के लोग प्रेरित हुए. महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने बापू को लेकर कहा था कि, ‘भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर यकीन करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा इंसान कभी धरती पर आया था’

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके आर्दश और अनमोल विचारों के बारे में, जिससे आपका जीवन प्रेरित होगा. साथ ही आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को गांधी जी के ये विचार भेजकर उन्हें भी प्रेरित कर सकते हैं.


महात्मा गांधी के अनमोल विचार (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi)


पहले वो आपको अनदेखा करेंगे
उसके बाद आप पर हंसेंगे
फिर वो आपसे लड़ेंगे
और तब आप जीत जाएंगे !

जो बदलाव तुम दुनिया में देखना चाहते हो,
वह खुद में लेकर आओ.

धैर्य का एक छोटा-सा हिस्सा,
एक टन उपदेश से बेहतर है.

सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं
बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं.

हमें इस तरह जीना चाहिए, जैसे हम कल ही मरने वाले हैं,
हमें इस तरह सीखना चाहिए, जैसे हम वर्षों जीवित रहने वाले हैं.

कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है
क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है!


No comments:

Post a Comment

Cristiano Ronaldo Birthday: बुगाटी से फेरारी तक करोड़ों की गाड़ियां, रोनाल्डो का कार कलेक्शन जानकर होश हो जाएंगे फाख्ता

  Cristiano Ronaldo Birthday: बुगाटी से फेरारी तक करोड़ों की गाड़ियां, रोनाल्डो का कार कलेक्शन जानकर होश हो जाएंगे फाख्ता   Cristiano Ronald...